Site icon Lahar Chakra

Chaibasa: सेल के जेनरल ऑफिस के समक्ष मजदूरों का विरोध प्रदर्शन, ओवरटाइम की मांगी राशि, चक्का जाम करने की दी चेतावनी

Gua: गुवा सेल खदान के ठेका कर्मियों ने ओवरटाइम की राशि नहीं मिलने पर विरोध जताया. शनिवार को संयुक्त यूनियन और ठेका कर्मियों ने जनरल ऑफिस के समक्ष प्रदर्शन किया. ठेका कर्मियों ने बताया कि दो महीनों से ओवरटाइम का भुगतान नहीं किया गया है. उन्होंने चेतावनी दी कि प्रबंधन ने शीघ्र भुगतान नहीं किया, तो आगे रणनीति बनाकर चक्का जाम करेंगे. मजदूरों के आंदोलन को देखते हुए सेल प्रबंधन ने बैठक बुलायी. मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार ने ठेका मजदूरों और संयुक्त यूनियन के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि आगामी 07 नवंबर तक सभी ठेका कर्मियों का ओवरटाइम भुगतान कर दिया जायेगा.

उन्होंने कहा कि किसी मजदूर का पैसा नहीं काटा जायेगा. उन्हें पूरे 30 दिनों का वेतन दिया जायेगा. प्रबंधन से आश्वासन मिलने के बाद ठेका मजदूरों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया. इस दौरान झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन, बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन (इंटक), झारखंड मुक्ति मोर्चा यूनियन सहित बड़ी संख्या में ठेका मजदूर मौजूद थे.

Exit mobile version