Site icon Lahar Chakra

Chaibasa: सोनुआ-लोटापहाड़ रेलखंड पर युवक-युवती की ट्रेन से कटकर मौत, आत्महत्या की आशंका

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ और लोटापहाड़ रेलवे स्टेशन के बीच एक युवक और युवती की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह घटना बीती रात की बताई जा रही है। सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक पर दोनों के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा शवों को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू की। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

फिलहाल मृतक युवक और युवती की पहचान तथा घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Exit mobile version