Site icon Lahar Chakra

Chaibssa Accident. NH 20 पर सड़क हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से एक महिला की मौत, बैंक से पैसे निकाल लौट रही थी घर

Chaibasa. एनएच 20 पर चंपुआ थाने के सामने ट्रेलर से टक्कर में एक महिला की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार, चंपुआ कबराघुटू (वार्ड नंबर 13) के मगरू हेसा की पत्नी बैजयंती हेसा (22) को बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे थाने के सामने ट्रेलर ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. सूचना पाकर चंपुआ पुलिस मौके पर पहुंची शव को चंपुआ अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया और पुलिस ने तुरंत ट्रेलर को जब्त कर लिया है, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच कर रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला बैंक ऑफ इंडिया से पैसे निकालकर थाने की ओर जा रही थी. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव उसके परिजनों को सौंप दिया है.

Exit mobile version