Site icon Lahar Chakra

Chakardharpur: 9 माह के बच्चे को आंख में कैंसर, मुंबई के टाटा कैंसर हॉस्पिटल में होगा इलाज

Chakardharpur. चक्रधरपुर प्रखंड के लौडिया गांव में नौ महीने के बच्चे राजेश बोदरा की दायीं आंख में कैंसर हो गया है. शुक्रवार को परिजन कैंसर पीड़ित राजेश बोदरा को लेकर नेत्र जांच व ऑपरेशन के लिए अनुमंडल अस्पताल के नेत्र जांच शिविर में लेकर आये. जहां परिजनों ने सुमिता होता फाउंडेशन के अध्यक्ष सह समाजसेवी सदानंद होता से मिलकर राजेश की समस्या बतायी.सदानंद होता ने कहा कि राजेश का इलाज टाटा कैंसर हॉस्पिटल मुंबई में होगा. इलाज में जितना भी खर्च होगा व राशि झारखंड मुख्यमंत्री गंभीर सहायता निधि से दिलाने में हर प्रकार सहयोग किया जायेगा.

Exit mobile version