Site icon Lahar Chakra

Chakardharpur: चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर दिल दहला देने वाली घटना, 25 हजार केवी तार को पकड़कर दी जान

Chakardharpur. चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर रविवार को दिल दहला देने वाली घटना घटी. रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक के ट्रैक पर से गुजरी  हाईटेंशन 25 हजार केवी तार को पकड़कर एक व्यक्ति ने अपनी जान दे दी. घटना रविवार शाम लगभग चार बजे की है. बताया जाता है कि चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर पिछले कुछ दिनों से एक व्यक्ति भटक रहा था. व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार लग रहा था.

रविवार को वह प्लेटफार्म संख्या दो पर मौजूद था, इसके बाद वह प्लेटफार्म संख्या एक पर आ गया. थोड़ी देर प्लेटफार्म संख्या एक पर रहने के बाद वह प्लेटफार्म संख्या एक पर ही रेलवे ट्रैक के पोल संख्या 311 के पास से बने सीढ़ी पर चढ़ गया और ट्रैक के ऊपर से गुजरे हाई टेंशन तार को पकड़ लिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है.

Exit mobile version