Site icon Lahar Chakra

Stone Pelting On Durante Express: मनोहरपुर में दुरंतो एक्सप्रेस पर पत्थर फेंके जाने के मामले में मामला RPF ने शुरू की जांच

Chakardharpur. पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मुंबई-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस के एक डिब्बे पर पत्थर फेंकने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस घटना में किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. आरपीएफ मनोहरपुर के प्रभारी अधिकारी जेएन मिश्रा ने बताया कि मनोहरपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के ए-4 (एसी 2-टियर) कोच पर पत्थर फेंके जाने के बाद घटना की शिकायत दर्ज कराई गई.

मिश्रा के मुताबिक, “छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (मुंबई) से हावड़ा (कोलकाता) जाने वाली दुरंतो एक्सप्रेस आमतौर पर मनोहरपुर स्टेशन पर नहीं रुकती. लेकिन लाल बत्ती होने के कारण यह स्टेशन के पास रुक गई. जब ट्रेन चलने लगी तो किसी ने ए-4 कोच पर पत्थर फेंका. रेलवे अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. हम आरोपियों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं.

चक्रधरपुर डिवीजन के वरिष्ठ डिवीजनल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य कुमार चौधरी ने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ. उन्होंने कहा, किसी के घायल होने की खबर नहीं है. पत्थर फेंके जाने के कारण केवल एक खिड़की के शीशे में दरारें आईं. आरपीएफ ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.”

Exit mobile version