Site icon Lahar Chakra

Chakardharpur: रोजगार के लिए राउरकेला गए युवक पर जानलेवा हमला

Chakardharpur. उड़ीसा के राउरकेला में रोजगार करने गये झींकपानी के युवक को उसके साथ ही रह रहे युवकों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिया. जख्मी युवक झींकपानी थाना अंतर्गत बिष्टुमपुर टोला सावबासा निवासी नरकन सवैंया (30) ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. नरकन पर जानलेवा हमला करने वाले किष्टो गोप व जीतेन गोप झींकपानी थाना क्षेत्र के गिंदरुबासा के रहने वाले हैं. वे सभी राउरकेला में स्पंज फैक्ट्री में मजदूरी का काम करते थे. पीड़ित नरकन ने बताया कि घटना 21 अगस्त की है.

क्वार्टर के अंदर ही नरकन , किष्टो व जीतेन एक साथ थे. इसी दौरान किष्टो व जीतेन ने धारदार हथियार से नरकन पर जानलेवा हमला कर दिया. नरकन के सिर, बायें गाल व बायां हाथ में गंभीर चोट लगी है. पीड़ित ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों के माध्यम से राउरकेला पुलिस को दी गई है. इस संबंध में आरोपियों के विरुद्ध जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कराया जायगा. गौरतलब है कि 10-12 दिन पहले ही पश्चिमी बंगाल के झाड़ग्राम में रोजगार के लिए गये झींकपानी के माटागुटु निवासी एक युवक की साथ रहकर काम कर रहे दो आरोपियों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी. वे दोनों आरोपी झींकपानी थाना क्षेत्र के ही रहने वाले थे.

Exit mobile version