
Chakardharpur. पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर स्थित झुमका मोहल्ले से एक बेहद मार्मिक घटना सामने आई है.यहां 65 वर्षीय अर्जुन प्रसाद साव और उनकी कैंसर पीड़ित पत्नी शकुंतला देवी को अपने ही बेटे-बहू के खिलाफ न्याय मांगने के लिए सड़क पर उतरना पड़ा. दोनों मंगलवार को पवन चौक पर धरने पर बैठ गए. उनका आरोप है कि बेटा आलोक कुमार साव उर्फ सन्नी साव और बहू सुषमा देवी संपत्ति हड़पने की नीयत से उन पर लगातार अत्याचार कर रहे हैं.
बेटे-बहू ने प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया है. विरोध में दोनों पति-पत्नी शहर के पवन चौक पर धरना पर बैठ गये हैं. दंपती ने अपने हबड़े बेटे आलोक साव और बहू सुषमा पर मारपीट, प्रताड़ना और घर से बेदखल करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. दंपती का कहना है कि वे कई बार पुलिस और प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता और घर वापस नहीं जायेंगे. उन्होंने कहा कि न्याय मिलने तक धरना जारी रखेंगे.
अर्जुन साव ने बताया कि उन्होंने अपने बड़े बेटे के लिए दुकान खोलकर रोजगार से जोड़ा. लेकिन अब वही बेटा आये दिन प्रताड़ित करता है, मारपीट करता है. उन्होंेने कहा कि जिस घर को खुद बनाया, उसी से बाहर निकाल दिया गया. कई महीने से किराये के मकान में रह रहे हैं, अर्जुन साव ने बताया कि उनकी पत्नी कैंसर से पीड़ित हैं, पर इलाज नहीं हो पा रहा है.
