Site icon Lahar Chakra

Chakradharpur Accident: पिकअप व बाइक में टक्कर, रेलकर्मी समेत दो घायल, गोइलकेरा-मनोहरपुर मार्ग पर हुआ हादसा

Chakradharpur. गोइलकेरा. गोइलकेरा-मनोहरपुर मार्ग पर गोइलकेरा ग्रिड के पास हुए सड़क हादसे में रेलकर्मी समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद जमशेदपुर रेफर कर दिया गया. घायल कृष्णा मुंदुइया रेलवे में लोको पायलट हैं. वह बंडामुंडा में कार्यरत हैं. शनिवार सुबह वह अपनी बुलेट से बंडामुंडा से झींकपानी स्थित अपने घर जा रहे थे. गोइलकेरा ग्रिड के पास तीखे मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप वैन से सीधी भिड़ंत हो गयी. टक्कर से पिकअप वैन सड़क पर पलट गया. पिकअप वैन कोलकाता से साउंड बॉक्स लेकर मनोहरपुर जा रहा था. वाहन को बिहार के सीतामढ़ी जिले के मो नजीम चला रहा था. पिकअप वैन पर अनुज बैठा भी सवार था. पिकअप पलटने से अनुज को भी चोट लगी है. बुलेट सवार रेलकर्मी कृष्णा मुंदुइया का एक पैर टूट गया है. पुलिस ने बाइक व पिकअप वैन को जब्त कर लिया है.

Exit mobile version