Site icon Lahar Chakra

Chakradharpur ‘Constable Sucide’: कराईकेला थाना के कांस्टेबल ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, गुमला के रहने वाले थे कृष्णा साहू

Chakardharpur. चक्रधरपुर के कराईकेला थाना क्षेत्र के पुलिस कांस्टेबल ने बुधवार सुबह अपने आप को थाना परिसर के क्वार्टर में गोली मार ली. उसने सर्विस पिस्टल से अपने आप को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है. घटना के बाद थाना परिसर में कोहराम मच गया है. वहीं घटना की सूचना पुलिस पदाधिकारी पारस राणा को दी गयी, जहां मौके पर पहुंच कर उन्होंने कांस्टेबल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं उनके परिवार को घटना की सूचना दे दी गयी है.

कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या क्यों की? इसका कारण अब तक नहीं पता चल पाया है. मृतक कांस्टेबल का नाम जमादार कृष्णा साहू है, जो गुमला जिला का रहने वाला था. फिल्हाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

Exit mobile version