Site icon Lahar Chakra

Chakradharpur: मनोहरपुर के ट्रैक मेंटेनर की गीतांजलि एक्सप्रेस से कटकर मौत, मानसून पेट्रोलिंग पर थे, गोइलकेरा व पोसैता स्टेशन के बीच हुआ हादसा

Chakradharpur. चक्रधरपुर रेल मंडल में रविवार को बड़ा हादसा सामने आया. यहां ड्यूटी पर तैनात एक ट्रैक मेंटेनर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी. यह हादसा गोइलकेरा और पोसैता रेलवे स्टेशन के बीच पास हुआ. मृतक की पहचान विक्की कुमार के रूप में हुई है, जो मनोहरपुर पीडब्ल्यूआई सेक्शन में कार्यरत थे.

जानकारी के अनुसार, विक्की कुमार रविवार को मानसून पेट्रोलिंग ड्यूटी पर थे और ट्रैक की निगरानी के लिए कारो नदी पुल क्षेत्र में तैनात थे. इसी दौरान अप लाइन पर तेज गति से आ रही हावड़ा-मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस की चपेट में आकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी, आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) और अन्य कर्मचारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे.

विक्की कुमार मूल रूप से बिहार के गया जिले के रहने वाले थे और महज तीन महीने पहले चक्रधरपुर मंडल में योगदान दिया था. घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अस्पताल भेजा गया है. हादसे के बाद रेल मार्ग पर कुछ समय के लिए ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई थी.

Exit mobile version