Site icon Lahar Chakra

Chakradharpur News: रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग पर बंदगांव घाटी में वाहन ने युवक को कुचला, मौत, लुंबई गांव का रहने वाला था मनीष मुंडरी

Chakradharpur. रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग पर बंदगांव घाटी के लुंबई गांव के पास सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गयी. युवक की पहचान लुंबई गांव निवासी मनीष मुंडरी (35) के रूप में की गयी है. घटना गुरुवार सुबह 11.00 बजे की है. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है. बंदगांव प्रखंड के लुंबई गांव निवासी मनीष मुंडरी बाइक से किसी काम से बाजार जा रहा था. इस दौरान लुंबई गांव के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया. इस घटना में मनीष मुंडरी गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंदगांव में भर्ती किया. यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दी. पुलिस ने मनीष के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया.

Exit mobile version