Site icon Lahar Chakra

Chakradharpur News: बड़बिल-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव करने वाला बड़ाजामदा का आरोपी गिरफ्तार

Chakradharpur. बड़बिल-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव कर कोच का शीशा तोड़ने के आरोप में बड़ाजामदा निवासी सुमित महंती को आरपीएफ ने पकड़ कर जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, 19 नवंबर को बड़बिल से हावड़ा जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस के कोच संख्या डी-12 में अज्ञात व्यक्ति द्वारा पथराव किये जाने से कोच की खिड़की का शीशा तोड़ दिये जाने की शिकायत आरपीएफ व जीआरपी में हुई थी. घटना की जांच करते हुए डांगुवापोसी आरपीएफ पोस्ट के निरीक्षक विजेंद्र कुमार के नेतृत्व में एलपीएस ओपी बड़ाजामदा के साथ विशेष अभियान चलाया गया. जिसके तहत आरपीएफ टीम ने आरोपी को गुरुवार रात को गिरफ्तार किया गया. आरोपी को चक्रधरपुर रेलवे न्यायालय में पेश किया गया. जिसके बाद जेल भेज दिया गया.

Exit mobile version