Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»CID ने परीक्षा में ‘अनियमितताओं’ को लेकर JPSC के पूर्व अध्यक्ष से 8 घंटे पूछताछ की, जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा स्थगित
    Breaking News

    CID ने परीक्षा में ‘अनियमितताओं’ को लेकर JPSC के पूर्व अध्यक्ष से 8 घंटे पूछताछ की, जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा स्थगित

    News DeskBy News DeskAugust 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा आयोजित परीक्षाओं में कथित अनियमितता से जुड़े मामले में अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारियों ने शुक्रवार को जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते से करीब आठ घंटे पूछताछ की। उन्हें तीसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया गया था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि खियांग्ते पूर्वाह्न करीब 11 बजे सीआईडी कार्यालय पहुंचे और शाम करीब सात बजे बाहर निकले सीआईडी ने खियांग्ते से मंगलवार को करीब नौ घंटे और बुधवार को करीब आठ घंटे तक पूछताछ की थी। खियांग्ते ने 22 जुलाई को जेपीएससी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। सीआईडी ने झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के संबंध में उनके आधिकारिक आवास सहित कई स्थानों पर तलाशी भी ली थी।

    खियांग्ते ने सोमवार को कहा था कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए उन्होंने स्वेच्छा से इस्तीफा दिया। राज्य के मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें पिछले साल फरवरी में जेपीएससी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। सीआईडी ने इस मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

    JAMSHEDPUR NEWS: मेयर सुधा गुप्ता ने सफाई मित्रों संग की विश्वकर्मा पूजा, भोग-प्रसाद का किया वितरण

    विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विरोध प्रदर्शनों के बीच आयोग ने ”अपरिहार्य परिस्थितियों” का हवाला देते हुए 25 जुलाई से 27 जुलाई तक आयोजित होने वाली जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा स्थगित कर दी।

    JAMSHEDPUR RAILWAY NEWS: टाटानगर में बनेगा वंदे भारत कोच मेंटेनेंस डिपो, ₹383.78 करोड़ की मिली मंजूरी

    इस बीच, कथित जेपीएससी परीक्षा अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर यहां जयपाल सिंह स्टेडियम के पास पिछले कई दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्रों के एक समूह ने अपने आंदोलन में राजनीतिक दलों की भागीदारी का विरोध किया। आंदोलनकारी छात्रों ने धरने को गैर-राजनीतिक आंदोलन बताया और कहा कि वे किसी भी राजनीतिक दल के नेताओं या प्रतिनिधियों को मंच साझा करने की अनुमति नहीं देंगे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CID questioned the former JPSC chairman for 8 hours regarding 'irregularities' in the exam; JPSC Combined Civil Services Main Exam postponed. CID ने परीक्षा में 'अनियमितताओं' को लेकर JPSC के पूर्व अध्यक्ष से 8 घंटे पूछताछ की जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा स्थगित
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: मेयर सुधा गुप्ता ने सफाई मित्रों संग की विश्वकर्मा पूजा, भोग-प्रसाद का किया वितरण

    September 17, 2026

    JAMSHEDPUR RAILWAY NEWS: टाटानगर में बनेगा वंदे भारत कोच मेंटेनेंस डिपो, ₹383.78 करोड़ की मिली मंजूरी

    September 17, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: 30 दिव्यांगजनों को मिले कृत्रिम अंग और सहायता उपकरण

    September 17, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: मेयर सुधा गुप्ता ने सफाई मित्रों संग की विश्वकर्मा पूजा, भोग-प्रसाद का किया वितरण

    September 17, 2026

    JAMSHEDPUR RAILWAY NEWS: टाटानगर में बनेगा वंदे भारत कोच मेंटेनेंस डिपो, ₹383.78 करोड़ की मिली मंजूरी

    September 17, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: 30 दिव्यांगजनों को मिले कृत्रिम अंग और सहायता उपकरण

    September 17, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, हिस्ट्रीशीटर सैफ अली समेत पांच गिरफ्तार

    September 17, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मानगो नगर निगम की 55 योजनाओं की निविदा पर सरयू राय के सवाल

    September 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group