
Chakradharpur सोमवार करीब 4:00 बजे बंदगांव प्रखंड के कराईकेला निवासी चार युवक एक ही बाइक में सवार होकर जारकी शिमलाबाद गांव स्थित मां दुर्गा मंदिर दर्शन को जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से जा रही कार करंजो मोड़ के पास बाइक से भीड़ गयी. इस दुर्घटना में कराईकेला निवासी बजरंग नायक, रोहित नायक, सुखलाल नायक और सूरज नायक को गंभीर चोट आयी है. जबकि कार का आगे हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है. वहीं बाईक में सवार चारों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर में भर्ती किया गया है. जहां पर चारों घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रुप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया गया. इधर, दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर ग्रामीणों का भीड़ उमड़ पड़ा. वहीं घटना की सूचना कराईकेला थाना को दी गई. सूचना पाकर कराईकेला थाना पुलिस घटना स्थल पहुंच कर कार और बाइक को जब्त कर लिया है.
