


Chakradharpur. थानाक्षेत्र अंतर्गत बिंजु के सुगलुटोली में बाप,बेटे की लड़ाई में घायल पिता टिंटूस डांग (45) की मौत हो गई. घटना शनिवार रात की है. घटना की सूचना पर रविवार को आनंदपुर थाना प्रभारी प्रिंस झा दलबल घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी हाबिल डांग को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को देर के सूचना मिलने के कारण शव का पोस्टमार्टम सोमवार को किया जाएगा. जानकारी के अनुसार टिंटूस का पुत्र हाबिल डांग मानसिक रूप से विक्षिप्त है और घर में लड़ाई, झगड़ा करता रहता है. शनिवार रात 9 बजे पिता,पुत्र में विवाद हो गया. हाबिल ने अपने पिता टिंटूस के सर पर लकड़ी के डंडे से हमला कर घायल कर दिया. घायल को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी लेकिन उसने दम तोड़ दिया. घटना को लेकर पुलिस आवयशयक कार्रवाई में जुट गई है.



