Site icon Lahar Chakra

Chakradharpur: लिफ्ट से गिरने के कारण गार्ड की मौत

Chakradharpur. थाना क्षेत्र की कुसुमकुंज में बैकुंठ साईं अपार्टमेंट के लिफ्ट से गिरकर सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई. यह घटना बुधवार की देर रात हुई. बताया जाता है कि अपार्टमेंट में काम करने वाला पनसुवां का लक्ष्मण प्रधान हर दिन की तरह ही बुधवार की रात लगभग नौ बजे ड्यूटी के लिए पहुंचा था.

ड्यूटी पर आने के बाद वहां काम करने वाले अन्य लोगों को लक्ष्मण प्रधान कहीं दिख नहीं रहा था. जब कर्मियों ने उसकी खोजबीन की, तो लक्ष्मण लिफ्ट में मृत अवस्था में मिला. उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगी है.

सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और जांच करने के बाद शव के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इधर, पुलिस फ्लैट में काम करने वाले इंजीनियर व कुछ अन्य युवकों को थाना लाकर पूछताछ में जुटी हुई है.

Exit mobile version