Site icon Lahar Chakra

Chakulia: अपहरण मामले में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की पश्चिम बंगाल से बरामद, आरोपी को भी कर लिया गिरफ्तार

Chakulia. चाकुलिया थाना की पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. दरअसल, नौ सितंबर को एक व्यक्ति द्वारा मामला दायर किया गया था, जिसमें उनकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी के अपहरण का आरोप था. उन्होंने अपनी बेटी के अपहरण का आरोप राहुल कालिन्दी पर लगाया था, जो पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिले के बिनपुर थाना क्षेत्र के दुबराजपुर गांव का रहने वाला है. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कांड का अनुसंधान शुरू किया.

गुप्त सूचना के आधार पर चाकुलिया थाना की टीम ने पश्चिम बंगाल के बिनपुर थाना पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान चलाया. इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने अपहृत नाबालिग पीड़िता को बिनपुर थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया.

इसके साथ ही प्राथमिकी में नामित मुख्य आरोपी राहुल कालिन्दी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.

Exit mobile version