Site icon Lahar Chakra

Chakulia:चाकुलिया के डुमरडीहा में जंगली हाथी के हमले से बुजुर्ग की मौत, एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी

Cjakulia.चाकुलिया के डुमरडीहा में जंगली हाथी के हमले से वृद्धा बेहुला नायक की मौत हो गयी. वहीं, शांति देवी खटुआ गंभीर रूप से घायल हो गयी. पश्चिम बंगाल की ओर से इकलौता जंगली हाथी बुधवार की सुबह डुमरडीहा गांव पहुंचा. बेहुला नायक अपने घर के पास सड़क के किनारे झाड़ियां में शौच करने गयी थी.इसी बीच जंगली हाथी आ पहुंचा और बेहुला पर हमला कर दिया.

जंगली हाथी ने बेहुला को उठाकर पटक दिया, जिससे वह घायल हो गयीं. बेहुला को घायल कर हाथी आगे की ओर निकल गया. बाद में उनकी मौत हो गयी.घटना स्थल से आधा किमी दूर जाकर जंगली हाथी ने उदाल गांव की एक महिला शांति देवी खटुआ जो केंदू पत्ता तोड़ने के लिए जंगल में पहुंची थी, उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. परिजन उसे इलाज के लिए तत्काल पश्चिम बंगाल स्थित झाड़ग्राम ले गये. जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए कटक रेफर कर दिया गया.

Exit mobile version