Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Bihar»Cabinet Approved Rail project: -चाकुलिया-बुरामारा समेत आठ रेल परियोजना को मंजूरी, 24,657 करोड़ की राशि स्वीकृत
Bihar

Cabinet Approved Rail project: -चाकुलिया-बुरामारा समेत आठ रेल परियोजना को मंजूरी, 24,657 करोड़ की राशि स्वीकृत

News DeskBy News DeskAugust 10, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

 

New Delhi. कैबिनेट समिति की बैठक में 24,657 करोड़ रुपये की लागत वाली बुरामारा-चाकुलिया और बिक्रमशिला-कटारिया समेत आठ परियोजनाओं को मंजूरी दी गयी.इनमें झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम और ओडिशा के मयूरभंज जिलों को जोड़ने वाली 59.96 किमी लंबी बुरामारा-चाकुलिया नयी रेल लाइन को भी मंजूरी दी गयी है.

वहीं, बिहार के बिक्रमशिला-कटारिया के लिए 26.23 लंबी रेल परियोजना को मंजूरी मिली है. ये परियोजनाएं 2030-31 तक पूरी की जायेंगी. ये आठ परियोनाएं झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के अलावा महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के 14 जिलों को कवर करेंगी.

बहरागोड़ा समेत 64 नये स्टेशनों का निर्माण होगा

इससे रेलवे के मौजूदा नेटवर्क को 900 किमी तक बढ़ाया जायेगा और बहरागोड़ा समेत 64 नये स्टेशनों का निर्माण होगा. इस परियोजना सं छह आकांक्षी जिलों पूर्वी सिंहभूम, भदाद्री कोठागुडेम, मलकानगिरी, कालाहांडी, नबरंगपुर, रायगढ़ा के लगभग 510 गांवों और लगभग 40 लाख आबादी को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. साथ ही यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल अजंता की गुफाओं को भारतीय रेलवे नेटवर्क से जोड़ा जायेगा.

Jamshedpur:आजादनगर के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 3 स्थित बहरा मैदान के पास अंधाधुंध फायरिंग, दो युवकों को लगी गोली, दोनों गंभीर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने रेलवे के आठ नये प्रोजेक्ट को मंजूरी प्रदान करते हुए 24,657 करोड़ की राशि स्वीकृत की है.

गुरुमहिसानी के साथ ही बादामपहाड़ से क्योंझर रेल लाइन को भी मंजूरी

चाकुलिया से ओडिशा का बुड़ामारा रूपसा-बांगरीपोशी लाइन से सीधे जुड़ जायेगा. चाकुलिया से बुरामारा तक के 59.96 किलोमीटर और बांगरीपोसी से गुरुमहिसानी तक 85.60 किलोमीटर नयी रेल लाइन बनेगी. सिल्ली से इलू के बीच 5.9 किलोमीटर रेल लाइन बनेगी, जिस पर करीब 116 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इसे लेकर पहले ही रेलवे बोर्ड के पास प्रस्ताव भेजा गया था, इस आधार पर मंजूरी दी गयी है.

चाकुलिया से बुरामारा तक की नयी रेललाइन में बरोल, न्यू जामशोल, भदागोड़ा, लूलागापानी और झारपोखरिया स्टेशन पड़ेगा, जबकि 61 छोटे पुल और 41 रोड अंडरब्रिज का निर्माण होगा.

Jamshedpur: बिष्टुपुर में आंध्रा एसोसिएशन के पास क्वार्टर में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

गुरुमहिसानी के साथ ही बादामपहाड़ से क्योंझर रेल लाइन को भी मंजूरी मिली है. इस पर करीब 4100 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इधर, बादामपहाड़ केंदुझारगढ़ नये रेल लाइन को मंजूरी भी दी गयी है. इसकी लंबाई 82.06 किलोमीटर है. इस पर 1875.72 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

इसी तरह, बांगरीपोशी-गुरुमहिसानी नयी रेल लाइन पर 2269.49 करोड़ रुपये और बुड़ामारा-चाकुलिया नयी रेल लाइन पर 1459.13 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur:आजादनगर के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 3 स्थित बहरा मैदान के पास अंधाधुंध फायरिंग, दो युवकों को लगी गोली, दोनों गंभीर

November 9, 2026

Jamshedpur: बिष्टुपुर में आंध्रा एसोसिएशन के पास क्वार्टर में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

November 9, 2026

Railway: रेगुलर ट्रेनों में लंबी वेटिंग, रिग्रेट की स्थिति, पर खाली जा रही स्पेशल ट्रेनें, यह है वजह

November 8, 2026
Recent Post

Jamshedpur:आजादनगर के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 3 स्थित बहरा मैदान के पास अंधाधुंध फायरिंग, दो युवकों को लगी गोली, दोनों गंभीर

November 9, 2026

Jamshedpur: बिष्टुपुर में आंध्रा एसोसिएशन के पास क्वार्टर में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

November 9, 2026

Railway: रेगुलर ट्रेनों में लंबी वेटिंग, रिग्रेट की स्थिति, पर खाली जा रही स्पेशल ट्रेनें, यह है वजह

November 8, 2026

Muhurat Trading: विशेष मुहूर्त कारोबार में शेयर बाजार ने हिंदू कैलेंडर वर्ष संवत 2083 की मजबूत शुरुआत

November 8, 2026

Tata Steel को माडा के नोटिस पर दखल देने से jharkhand Highcourt का इनकार, जानें मामला?

November 8, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group