Site icon Lahar Chakra

Chakulia : बिजली के तार सटने से घायल हाथी की मौत

Jamshedpur. बिजली के तार से सट जाने के कारण एक मादा हाथी घायल हो गई थी, जिसकी मंगलवार की रात में मौत हो गई. बुधवार की सुबह मृत मादा हाथी का शव हवाई पट्टी बड़ामारा पंचायत के ज्वालाभांगा गांव के पास खेत में पाया गया. सूचना पाकर वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंची है.

जानकारी हो कि विगत मंगलवार को उक्त मादा हाथी को हवाई पट्टी क्षेत्र के जंगलों में देखा गया था. ग्रामीणों ने मादा हाथी को एक तालाब के पास देखा और इसकी सूचना वन विभाग को दी थी. इसके बाद वन विभाग की टीम ने मादा हाथी की काफी तलाश की, लेकिन उसका वह नहीं मिली. उक्त मादा हाथी जख्मी हालत में पिछले पैर से लंगड़ा कर चल रही थी.

मादा हाथी के शव को ग्रामीणों ने देखा और इसकी सूचना वन विभाग को दी. प्रभारी वन क्षेत्र पदाधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि मादा हाथी बिजली के तार से सट गई थी. इसके कारण वह जख्मी हो गई थी.

Exit mobile version