Site icon Lahar Chakra

Chakulia Jewellery Loot: चाकुलिया में आभूषण दुकानदार से लूटपाट कर भागे तीन में से बागबेड़ा के निरंजन गौड़ समेत दो लुटेरे बंगाल से गिरफ्तार, जेवर बरामद

Chakulia.चाकुलिया शहर में एक आभूषण दुकानदार से लूटपाट कर भागे तीन में से दो आरोपियों को जामबनी थाने की पुलिस ने बंगाल-झारखंड सीमा से सटे पोड़ीहाटी इलाके से गिरफ्तार कर लिया. यहां पुराना बाजार के बिरसा चौक स्थित प्राप्ती ज्वेलरी के मालिक अरूण नंदी से सोमवार की रात तीन लूटेरों ने चाकू और पिस्टल की नोक पर उनसे ढेड़ किलो सोने के आभूषण और नगद 50 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए थे. लूट के बाद अपराधी पश्चिम बंगाल की दिशा में फरार हो गए थे.
घटना की सूचना पाकर चाकुलिया थाना प्रभारी संतोष कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए पश्चिम बंगाल पुलिस को अलर्ट किया.

पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए बंगाल के जामबनी थाना को सूचना दी. सहयोगात्मक कार्रवाई में जामबनी पुलिस ने रात में ही दो अपराधी जो बिहार के औरंगाबाद निवासी मोहम्मद रफीक और जमशेदपुर के बागबेड़ा निवासी निरंजन गौड़ को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उनके पास से सोने-चांदी के आभूषण बरामद किये हैं, जबकि तीसरा आरोपी फरार होने में कामयाब रहा. जामबनी थाने की पुलिस ने पकड़े गये दोनों आरोपियों और बरामद आभूषणों को झारखंड पुलिस के हवाले कर दिया है.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निरंजन गौड़ और मोहम्मद रफीक के रूप में हुई है. निरंजन झारखंड के जुगसलाई थाना क्षेत्र के बागबेड़ा का निवासी है, जबकि रफीक बिहार के औरंगाबाद जिले के रफीगंज का रहने वाला है. तीसरा आरोपी हालांकि भागने में सफल रहा. पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश कर रही है.

Exit mobile version