Site icon Lahar Chakra

Chakulia: चाकुलिया में बच्चा चोर के संदेह में महाराष्ट्र से आए साधु के जत्थे को पुलिस ने पकड़ा, पूछताछ के बाद किया मुक्त

Chakulia. चाकुलिया थाना क्षेत्र के जोड़ाम में मंगलवार की देर शाम पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर बच्चा चोर के संदेह पर दो वाहनों पर सवार साधुओं के जत्था को पकड़ लिया व थाने ले गई पुलिस ने जांच के बाद साधुओं को छोड़ दिया.

महाराष्ट्र से दो वाहनों पर सवार होकर साधुओं का जत्था जोड़ाम पहुंचा था. इसी बीच गांव में बच्चा चोर की अफवाह आग की तरह फैल गई. हालांकि जल्द ही पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया. स्थानीय पुलिस ने लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की.

Exit mobile version