Site icon Lahar Chakra

Weather Report: 16 जून तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना, 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक चाकुलिया में 38.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड

Ranchi. जमशेदपुर समेत झारखंड के विभिन्न जिलों में 16 जून तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. इस दौरान तेज हवा चलने की संभावना है. यह जानकारी मौसम विभाग ने बुधवार को दी है. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में 38.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी छत्तीसगढ़ और आसपास के इलाक़ों में और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण झारखंड के विभिन्न इलाकों में बारिश होने की संभावना है.
वहीं बुधवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 35.5 और चाईबासा में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

Exit mobile version