
Chakulia. चाकुलिया में भाजपा ने बुधवार को रैली निकाल कर ब्लॉक ऑफिस पर धरना दिया और प्रदर्शन किया। सांसद कार्यालय से पूर्व मंडल अध्यक्ष पार्थो महतो, शतदल महतो, हरि साधन मल्लिक, चंदन महतो, महिला नेत्री चंदना मुर्मू, जेपी मुर्मू, मनोरंजन महतो, संजय दास आदि के नेतृत्व में गाजा बाजा के साथ रैली निकाली गई। यह रैली ब्लॉक ऑफिस पहुंचे और भाजपाइयों ने प्रदर्शन कर धरना दिया।
विभिन्न वक्ताओं ने धरना को संबोधित किया। धरना के बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी आरती मुंडा को ज्ञापन सौंपा इस मौके पर चंद्रदेव महतो, अरुण कुमार महतो, चंद्र मोहन मांडी, तपन कुमार महतो, अशोक पति समेत अनेक भाजपाई उपस्थित थे।
