
Chakulia.पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में जंगली हाथी का उत्पात देखने को मिला है. चाकुलिया केरूकोचा मुख्य सड़क पर बड़ामारा जंगल में हाथी ने साइकिल और बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया. इस दौरान लोगों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई. दरअसल, एक साइकिल सवार सड़क से जा रहा था. इसी बीच जंगल से निकल कर सड़क पर हाथी आ गया. हाथी को देखते ही व्यक्ति साइकिल को मौके पर छोड़ भाग निकला. इधर, हाथी ने साइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया. वहीं, रात में एक युवक अपनी बाइक से बड़ामारा की ओर जा रहा था, तभी जंगल से हाथी सड़क पर आ गया. इस बीच युवक बाइक छोड़कर अपनी जान बचाकर वहां से फरार हो गया. इस मौके पर हाथी ने बाइक को पटक कर क्षतिग्रस्त कर दिया. इस दौरान हाथी जाने के बाद युवक अपनी बाइक उठाकर गांव की ओर चला गया.
