Site icon Lahar Chakra

Chakuliya News: कार चालक को आई झपकी, अनियंत्रित इनोवा सड़क के बीचोबीच पलटी, कांच तोड़ सवार बाहर निकले

Chakuliya. चाकुलिया पुराना बाजार स्थित मल्लिक बाड़ी दुर्गा मंडप के समीप सोमवार की अहले सुबह इनोवा कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीचो बीच पलट गई. इनोवा कार में वन विभाग कार्यालय के दो युवक सवार थे. पूछताछ के क्रम में युवकों ने बताया कि वे जमशेदपुर से रात लगभग दो बजे चाकुलिया के लिए निकले. लगभग चार बजे चाकुलिया पहुंचते ही झपकी लग गई और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित दुकानों को रौंदते हुए सड़क के बीचो-बीच पलट गई. दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि इनोवा कर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. वाहन का कांच तोड़कर पिछले हिस्से से दोनों युवक कार से बाहर निकले. हालांकि इस हादसे में कोई जख्मी नहीं हुआ है.

Exit mobile version