Site icon Lahar Chakra

चंपाई दा ने अपनी भावना व्यक्त की है, पार्टी ने अभी कुछ नहीं सोचा है : सुप्रियो

Ranchi. झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने सीएम आवास के बाहर पत्रकारों के सवालों पर कहा कि चंपाई दा ने अपनी भावना व्यक्त की है. पार्टी ने अभी उनको लेकर कुछ नहीं सोचा है. जब पार्टी का स्टैंड आयेगा, तो बता दिया जायेगा. सोशल मीडिया पोस्ट पर श्री भट्टाचार्य ने कहा कि उनके पोस्ट में तो लिखा हुआ है कि पार्टी को कभी नुकसान नहीं पहुंचायेंगे. क्या मनाने के लिए पार्टी का दरवाजा खोलेंगे ? इस पर श्री भट्टाचार्य ने कहा कि झामुमो कार्यकर्ताओं की पार्टी है. यहां न दरवाजा होता है और न खिड़की.

Exit mobile version