Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jharkhand: चंपाई बोले, भाजपा में मेरे साथ मेरा बेटा भी जायेगा, BJP में शामिल होने से पहले मिल गयी Z+ सुरक्षा…पढ़े और क्या-क्या कहा?
    Headlines

    Jharkhand: चंपाई बोले, भाजपा में मेरे साथ मेरा बेटा भी जायेगा, BJP में शामिल होने से पहले मिल गयी Z+ सुरक्षा…पढ़े और क्या-क्या कहा?

    News DeskBy News DeskAugust 27, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    चंपाई ने कहा-गुरू जी का स्वास्थ्य ठीक नहीं, ठीक से बोल नहीं पाते

    Ranchi :  चंपाई सोरेन 30 अगस्त को भाजपा में शामिल हो जाएंगे. 28 अगस्त को वे अपने सभी पदों से इस्तीफा देंगे. उन्होंने सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. अब उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है.

    उन्होंने कहा कि पहले मैंने सोचा था कि मैं संन्यास ले लूंगा, फिर सोचा कि नया संगठन बनाऊंगा, लेकिन इसके लिए समय अभी कम है. बहुत मंथन करने के बाद मेरा प्रधानमंत्री और गृह मंत्री अमित शाह पर विश्वास बढ़ गया है और हमने भाजपा में शामिल होने का निर्णय ले लिया है. भाजपा में मेरे साथ मेरा बेटा भी शामिल होगा.

    दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए चंपाई सोरेन ने कहा कि इससे पहले 18 तारीख को जब यहां आये थे, तो अपना विचार दे दिया था. लेकिन पार्टी के बड़े नेता गुरू जी का का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है और वो ठीक से बोल नहीं पाते हैं. इसलिए हमने अब एक नया अध्याय शुरू करने का फैसला किया है.

    आगे कहा कि पहले मैंने संन्यास लेने की सोची थी, लेकिन बाद में जनता व कार्यकर्ता का हौसला और उनकी मांग को देखते हुए सोचा कि सक्रिय रूप से राजनीति में ही रहूंगा. आगे कहा कि पहले सोचा था कि नया संगठन बनायेंगे, लेकिन समय की कमी और झारखंड प्रदेश की अलग परिस्थीति को देख और मंथन करने के बाद देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री अमित शाह पर विश्वास बढ़ गया और हमने भारतीय जनता पार्टी में जाने का निर्णय ले लिया.

    Jharkhand Police Encounter: हथियार छीनकर पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश, एनकांटर में अपराधी को लगी गोली, घायल

    बता दें कि चंपाई सोरेन ने सोमवार रात दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की थी. इस दौरान उनकी आगे की रणनीति को लेकर मंत्रणा हुई. असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा भी मौके पर मौजूद रहे.

    मुलाकात के बाद रात करीब 11.30 बजे हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी साझा की. उन्होंने यह भी बताया कि चंपाई सोरेन रांची में 30 अगस्त को भाजपा में शामिल होंगे. बीजेपी में शामिल होने से पहले ही केंद्र सरकार ने चंपाई सोरेन की सुरक्षा बढ़ा दी है. उन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गयी है. अब चंपाई सोरेन की सुरक्षा में 33 जवान तैनात रहेंगे.

    कोई कुछ भी कहे, हम उसका जवाब देना उचित नहीं समझते

    चंपाई सोरेन ने आगे के क्या प्लान है वाले सवाल पर कहा कि कल (28 अगस्त) झारखंड जा रहे हैं. वहीं दूसरे सवाल पर कहा कि झारखंड में मैंने बहुत संघर्ष किया है, मेरा इतिहास आइने की तरह साफ है, इसलिए कोई कुछ भी कहे, उसका जवाब देना हम उचित नहीं समझते हैं.

    Tata Group की होल्डिंग कंपनी Tata Sons उच्च श्रेणी वाली NBFC की सूची में बरकरार

    लेकिन हम भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे. चंपाई सोरेन ने यह भी पुष्टि की कि उनके बेटे बाबूलाल सोरेन भी भाजपा का दामन थामेंगे. चंपाई ने बाबूलाल मरांडी आपके बीजेपी में आने पर नाराज हैं के सवाल पर कहा कि हम उस बारे में कुछ भी नहीं कहेंगे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    champai ke sath beta babulal soren bhi bjp me hinge samil Jamshedpur news Jharkhand news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Police Encounter: हथियार छीनकर पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश, एनकांटर में अपराधी को लगी गोली, घायल

    August 7, 2026

    Tata Group की होल्डिंग कंपनी Tata Sons उच्च श्रेणी वाली NBFC की सूची में बरकरार

    August 7, 2026

    Jharkhand SIR: निर्वाचन आयोग झारखंड में 63.24 लाख मतदाताओं को जारी करेगा NOTICE, आवश्यक दस्तावेजों के साथ सुनवाई में होना होगा उपस्थित

    August 7, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Police Encounter: हथियार छीनकर पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश, एनकांटर में अपराधी को लगी गोली, घायल

    August 7, 2026

    Tata Group की होल्डिंग कंपनी Tata Sons उच्च श्रेणी वाली NBFC की सूची में बरकरार

    August 7, 2026

    Jharkhand SIR: निर्वाचन आयोग झारखंड में 63.24 लाख मतदाताओं को जारी करेगा NOTICE, आवश्यक दस्तावेजों के साथ सुनवाई में होना होगा उपस्थित

    August 7, 2026

    Monsoon: राज्य में सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम जिले में, 8 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट

    August 7, 2026

    Indian Super League: Tata Steel के मालिकाना हक वाले JFC को ISL से हटने के फैसले पर पुनर्विचार के लिए 12 अगस्त तक का मिला समय

    August 7, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group