Site icon Lahar Chakra

Champai Soren: घाटशिला उपचुनाव में बेटे की हार पर बोले चंपाई सोरेन; आदिवासी समाज की भाषा, संस्कृति, पऔर अस्तित्व को बचाने के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी

Jamshedpur. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने शुक्रवार को कहा कि शायद भाजपा घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को आदिवासी समाज की भाषा, संस्कृति, परंपरा और अस्तित्व को बचाने की अपनी लड़ाई के बारे में आश्वस्त नहीं कर सकी. घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन (चंपई सोरेन के पुत्र) को 38,524 मतों से हराया. सरायकेला से भाजपा विधायक चंपई ने एक बयान में कहा कि झारखंड में घुसपैठियों के कारण बदलती जनसांख्यिकी और धर्मांतरण के खिलाफ तथा आदिवासी समाज की भाषा, संस्कृति, परंपरा और अस्तित्व को बचाने के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी.

घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, शायद इस बार हम लोगों को अपना रुख समझाने में सफल नहीं रहे और इसीलिए (घाटशिला उपचुनाव का परिणाम) यह स्थिति है.
राजग की ऐतिहासिक जीत, भाजपा 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी, दूसरे नंबर पर जदयू, इंडिया गठबंधन को करारी शिकस्त, तीसरे स्थान पर खिसकी राजद, 25 सीटों पर सिमटी

Exit mobile version