
Dubai. केन विलियमसन ने 81 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली लेकिन वरुण चक्रवर्ती (42 रन पर पांच विकेट) की फिरकी के जादू से भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के मैच में न्यूजीलैंड को रविवार को यहां 44 रन से हराकर ग्रुप ए में शीर्ष स्थान हासिल किया. भारत और न्यूजीलैंड की टीमें पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी थी लेकिन भारत की इस जीत से सेमीफाइनल का कार्यक्रम तय हो गया.
भारत के सामने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया जबकि न्यूजीलैंड के सामने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका की चुनौती होगी. भारत ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर श्रेयस अय्यर (79) की अर्धशतकीय पारी की मदद से नौ विकेट पर 249 रन बनाने के बाद न्यूजीलैंड को 45.3 ओवर में 205 रन पर आउट कर दिया.
