
Chandil. चांडिल रेलवे यार्ड में हाइवा की चपेट में आने से सिक्युरिटी गार्ड की मौत हो गयी. घटना सोमवार दोपहर करीब तीन बजे की है. मृतक की पहचान समस्तीपुर के पचभिंदा निवासी रंजीत सिंह के रूप में की गयी है. सिक्युरिटी गार्ड आधुनिक कंपनी में कार्यरत था. उसकी ड्यूटी चांडिल के रेलवे यार्ड में थी.
वह आधुनिक कंपनी के कोयला की देखभाल व वाहनों की इंट्री करता था. घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ व नीमडीह थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. नीमडीह थाना प्रभारी संतन कुमार ने बताया कि चांडिल रेलवे यार्ड उगडीह के पास हाइवा की चपेट में आने से सिक्युरिटी गार्ड की मौत हुई है. पुलिस पास में लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उसके परिजनों को जानकारी दे दी गयी है.
