Site icon Lahar Chakra

Chandil Dam: …जब चांडिल डैम में अद्भुत और अलौकिक दृश्य देखने को मिला, अचानक प्रकट हुए भगवान शिव

Chandi. चांडिल डैम में शुक्रवार की सुबह अद्भुत और अलौकिक दृश्य देखने को मिला. डैम के बीचों-बीच भगवान भोलेनाथ की एक प्राचीन शिवमूर्ति अचानक प्रकट हो गयी जैसे ही यह खबर इलाके में फैली, श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. लोग दूर-दूर से इस चमत्कारी दृश्य को देखने और पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचने लगे. स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, यह मूर्ति सैकड़ों वर्ष पुरानी बताई जा रही है. कहा जाता है कि चांडिल डैम के निर्माण से पहले यहां एक प्राचीन शिव मंदिर था, जो डैम के जलाशय के अंदर जलमग्न हो गया था. वर्षों बाद, जलस्तर घटने के कारण यह मूर्ति पहली बार पूरी तरह बाहर दिखाई दी है. मूर्ति के दर्शन होते ही लोगों में गहरा उत्साह और आस्था का वातावरण बन गया.
शिवभक्तों का मानना है कि यह कोई सामान्य घटना नहीं बल्कि ईश्वरीय संकेत है.

कई श्रद्धालु इसे “भोलेनाथ का आशीर्वाद” बताते हुए जलाभिषेक कर रहे हैं. आसपास के गांवों से महिलाएं और बुजुर्ग भी कलश और दूध लेकर पूजा करने पहुंच रहे हैं. कुछ भक्तों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में ऐसा अद्भुत दृश्य पहले कभी नहीं देखा.

डैम प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती की है. वहीं स्थानीय पुजारी और समाजसेवियों ने इस स्थल को अस्थायी रूप से तीर्थस्थल घोषित कर पूजा की व्यवस्था शुरू कर दी है.

Exit mobile version