
चांडिल:
क्रांतिकारी एवं गरीबों के मसीहा वीर शहीद निर्मल महतो की पुण्यतिथि नारायण प्राइवेट आईटीआई, लुपुंगडीह, चांडिल में श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के एडमिनिस्ट्रेटिव हेड एडवोकेट निखिल कुमार पांडे की अगुवाई में हुआ।
इस अवसर पर संस्थान के शिक्षकगण—पवन महतो, श्रीकृष्ण पद महतो, भगत लाल तेली, प्रकाश महतो, अजय कुमार मंडल, देवाशीष मंडल, गौरव महतो, संजीत महतो आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने शहीद निर्मल महतो को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके कार्यों और संघर्षों को याद किया।
READ MORE :भगवान बिरसा जैविक उद्यान, रांची में 6 वर्षीय मादा ज़िराफ “मिस्टी” और सिल्वर फीजेंट का आगमन
युवाओं को प्रेरणा लेने की अपील:
एडवोकेट निखिल कुमार पांडे ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वीर शहीद निर्मल महतो का जीवन संघर्ष और बलिदान से भरा रहा है, जो आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे निर्मल महतो के आदर्शों को अपने जीवन में व्यवहार, अवलोकन और अमल में लाएं।
कार्यक्रम का उद्देश्य केवल श्रद्धांजलि अर्पित करना ही नहीं था, बल्कि छात्रों में समाज के प्रति जागरूकता और कर्तव्यबोध की भावना भी जागृत करना था।
