Site icon Lahar Chakra

Chandil News: दुकान मालिक से पिस्टल की नोक पर मारपीट करने के आरोपी को कपाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद

Chandil. मोबाइल रिपेयरिंग दुकान के मालिक मो हमीद अली के साथ मारपीट मामले में डांगोडीह रहमत नगर निवासी मोबारक अंसारी को कापाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बाद में उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. गुरुवार को चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक मुकेश लूनायत ने प्रेसवार्ता आयोजित कर यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने पिस्टल, बाइक, एक मोबाइल फोन जब्त किया है. एसपी ने कहा बाकी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी. इस अवसर पर एसडीपीओ अरबिंद कुमार बिन्हा, ओपी प्रभारी सोनू कुमार आदि उपस्थित थे.

Exit mobile version