Site icon Lahar Chakra

Chandil News: कुचाई के दलभंगा में अवैध विदेशी शराब के साथ महिला गिरफ्तार, किराये के घर में रखी थी विदेशी शराब

Chandil. कुचाई के दलभंगा बाजार स्थित दुकान में पुलिस ने छापेमारी कर बड़े पैमाने पर अवैध विदेशी शराब व बीयर बरामद किया. इस मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. विस चुनाव के मद्देनजर सरायकेला एसपी के निर्देश पर अवैध शराब निर्माण व बिक्री, मादक पदार्थों की बरामदगी के लिए निरंतर छापेमारी अभियान जारी है. अभियान के तहत गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर कुचाई के दलभंगा बाजार की एक दुकान में अवैध रूप से रखे गये विदेशी शराब की दर्जनों बोतल बरामद की. आरोप है कि कुचाई के पारोलबादी गांव की गीता महतो दलभंगा की एक दुकान में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बेचती थी. फिलहाल, दलभंगा के एक भाड़े के घर में अंग्रेजी शराब का स्टॉक रखा गया है. पुलिस ने इस मामले में गीता महतो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Exit mobile version