Site icon Lahar Chakra

Chandil: गोइलकेरा के युवक की हत्या मामले का उद्भेदन, चांडिल पुलिस ने कुचाई के युवक को किया गिरफ्तार, पत्थर से कूचकर मार डाला था, अन्य आरोपियों की तलाश

Chandil. चांडिल थाना क्षेत्र के कटिया स्थित बिरसा स्टेडियम के समीप शव मिलने की घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. पुलिस ने मिले साक्ष्य के आधार पर हत्या के आरोप में एक युवक विक्रम मुंडा उर्फ टिक्का मुंडा को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. गिरफ्तार विक्रम मुंडा सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई था सियाडीह (नयाडीह) का रहने वाला है.

इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि विगत 20 फरवरी को काटिया स्टेडियम के बगल के खेत में एक शव पुलिस ने बरामद किया था. इसकी पहचान पश्चिमी सिंहभूम के गोइलकेरा निवासी सुकराम गोप के रूप में की गयी. दोनों क्रिस्टल थर्मोकोल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम कर रहा था. उन्होंने बताया कि विगत 18 फरवरी को विक्रय मुंडा उर्फ टिक्का मुंडा ने एक मोबाइल खरीदा था. उक्त मोबाइल व 9 हजार रुपये सुकराम गोप ने चोरी कर ली थी.

इसका बदला लेने के लिए विक्रम मुंडा ने अपने चार सहयोगियों के साथ मिलकर सुकराम गोप को पत्थर से कूच कर हत्या कर दी थी. विक्रय मुंडा उर्फ टिक्का मुंडा को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त पत्थर को जब्त कर लिया गया है. हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Exit mobile version