
Jamshedpur. आद्रा मंडल के चांडिल-नीमडीह रेलखंड पर शनिवार सुबह मालगाड़ी बेपटरी हो गयी थी. इस कारण कई ट्रेनों का परिचालन रविवार को भी प्रभावित रहा. रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. टाटा-हटिया-टाटा मेमू ट्रेन (68035/68036) रद्द रहेगी. वहीं, ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है. हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस (20897) अपने निर्धारित मार्ग खड़गपुर, टाटानगर, चांडिल, पुरुलिा, कोटशिला के स्थान पर खड़गपुर, मेदिनीपुर, आद्रा, भोजुडीह, जमुनियाटांड, राजबेरा, कोटिशिला होकर आयेगी.
वहीं हटिया-हावड़ा (18616) अपने निर्धारित मार्ग कोटशिला, पुरुलिया, चांडिल, टाटानगर, खड़गपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कोटिशिला, राजबेरा, जमुनियाटांड़, भोजुड़ीह, आद्रा, मेदिनीपुरए खड़गपुर होकर गयी. बरकाकाना-टाटानगर ट्रेन (68086) सोमवार को मुरी स्टेशन तक ही आयेगी और वहीं से रवाना होगी. बरकाकाना-टाटानगर ट्रेन (68085) सोमवार को मुरी स्टेशन तक ही आयेगी और वहीं से रवाना होगी.
