Site icon Lahar Chakra

Tata Motors की अधिगृहित इवेको ग्रुप के निदेशक मंडल में बदलाव, चेयरमैन बने एन चंद्रशेखरन

New Delhi. टाटा मोटर्स ने वैश्विक वाणिज्यिक वाहन निर्माता इवेको ग्रुप के 89.42 प्रतिशत शेयर का अधिग्रहण और भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर ली है। अधिग्रहण के बाद इवेको ग्रुप के निदेशक मंडल में भी बदलाव किया गया है। इसमें टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को इवेको के निदेशक मंडल का चेयरपर्सन और वरीय गैर कार्यकारी निदेशक बनाया गया है।

शेयर बाजार को दी गई जानकारी के अनुसार टाटा मोटर्स की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी टीएमएल सीवी होल्डिंग्स बीवी के पास इवेको के कुल शेयरों का लगभग 89.42 प्रतिशत हिस्सा आ गया है।
टेंडर ऑफर के तहत कंपनी ने कुल 23,81,57,212 शेयरों का अधिग्रहण करते हुए शेयरधारकों को प्रत्येक शेयर के लिए 14.40 यूरो नकद भुगतान किया गया है।

इस अधिग्रहण के साथ इवेको ग्रुप टाटा मोटर्स समूह का हिस्सा बन गया है। वहीं, टेंडर ऑफर में शामिल नहीं हो पाए शेयरधारकों के लिए दोबारा दो से छह नवंबर तक अपने शेयर बेचने का मौका मिलेगा। वहीं, ओलाफ पर्सन मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद पर बने रहेंगे। टाटा मोटर्स के पीबी बालाजी और गिरिश वाघ को भी निदेशक मंडल में शामिल किया गया है। इनके अलावा गुंटर बुशेक और चार्ल्स निकोल्स भी बोर्ड के सदस्य होंगे।

Exit mobile version