Site icon Lahar Chakra

Chardham Yatra: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा आज से शुरू, 22 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Dehradun. उत्तराखंड में चारधाम यात्रा बुधवार से शुरू होगी. श्रद्धालुओं की सहूलियत और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. दो मई को केदारनाथ और चार मई को बद्रीनाथ धाम में मंदिर के कपाट खुलेंगे. यात्रा के लिए अब तक 22 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है.यहां पर पंजीकरण कराने के लिए 20 काउंटर तैयार किए गए हैं, जिसमें विदेशी नागरिक और दिव्यांग यात्रियों के लिए अलग से काउंटर स्थापित किए गए हैं. पहले दिन ऑफलाइन पंजीकरण के लिए 1000 का स्लॉट आवंटित हुआ है. आगे जिस तरह से सरकार के निर्देश होंगे उसके अनुसार स्लॉट का आवंटन किया जाएगा. साथ ही, यहां पर होल्डिंग एरिया भी डेवलप किए गए हैं ताकि यात्रियों को उनमें रोका जा सके.

Exit mobile version