Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»छपरा ग्रामीण- हाजीपुर–शाहपुर पटोरी–बछवाड़ा तथा बरौनी- कटिहार खंड पर तीसरी और चौथी लाइन
    Bihar

    छपरा ग्रामीण- हाजीपुर–शाहपुर पटोरी–बछवाड़ा तथा बरौनी- कटिहार खंड पर तीसरी और चौथी लाइन

    News DeskBy News DeskJuly 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    हाजीपुर –

    पूर्व मध्य रेल में (1) छपरा ग्रामीण- सनपुर हाजीपुर -शाहपुर पटोरी–बछवाड़ा, (2)हाजीपुर-मुजफ्फरपुर- समस्तीपुर- बछवारा तथा (3) बरौनी – कटिहार खंड में लगभग 450 किलो मीटर लंबी तीसरी और चौथी लाइन के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) बनाने का कार्य रेलवे बोर्ड द्वारा स्वीकृत किया गया था।

    प्रथम चरण में लगभग 311 किलोमीटर लंबे छपरा ग्रामीण- सोनपुर-हाजीपुर–शाहपुर पटोरी–बछवाड़ा तथा बरौनी- कटिहार खंड के लिए तीसरी और चौथी लाइन के कार्य हेतु विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर ली गई है । प्रस्तावित विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) को रेलवे बोर्ड भेजने से पहले महाप्रबंधक/ पूर्व मध्य रेल और अन्य विभाग अध्यक्षों द्वारा आज मुख्यालय हाजीपुर में इसकी गहन समीक्षा की गई और कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। 311 किलोमीटर लंबी तीसरी और चौथी लाइन के इस कार्य को पूरा करने के लिए लगभग 8600 करोड़ की लागत आएगी। शीघ्र ही विस्तृतत परियोजना रिपोर्ट (DPR) रेलवे बोर्ड को स्वीकृत हेतु भेजा जाएगा।

    प्रस्तावित मार्ग भारतीय रेलवे के “उच्च घनत्व नेटवर्क मार्ग” (HDN Route) पर है। प्रस्तावित खंड दिल्ली-गुवाहाटी वाया रोजा-गोरखपुर-कुमेदपुर, “उच्च घनत्व नेटवर्क मार्ग” (HDN Route) का एक हिस्सा है। चूंकि यह मार्ग पूर्वोत्तर भारत को राष्ट्रीय राजधानी से जोड़ता है, इसलिए यह खंड अत्यधिक भीड़भाड़ वाला है साथ ही इस खंड में यात्री गाड़ियों के साथ-साथ मालगाड़ियों की मांग भी बहुत अधिक है । इसलिए इन मार्गों में रुकावटों को दूर करने के लिए प्रस्तावित खंड पर तीसरी और चौथी लाइन की क्षमता वृद्धि का कार्य प्रस्तावित किया गया है।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    READ MORE :Bullet Train परियोजना में महाराष्ट्र में घनसोली और शिलफाटा के बीच समुद्र के नीचे 21 किलोमीटर लंबी सुरंग का पहला खंड खुला

    यह मार्ग बिहार के कटिहार, भागलपुर, खगड़िया, बेगूसराय, समस्तीपुर, वैशाली और सारण जिले से गुजरेगी । विभिन्न जिलों में इसकी लंबाई यथा कटिहार में 41.25 किमी, भागलपुर में 40.10 किमी, खगड़िया में 49.80 किमी, बेगुसराय में 70.15 किमी, समस्तीपुर में 15.00 किमी, वैशाली में 38.10 किमी और सारण में 56.39 किमी होगी ।

    इस कार्य के अंतर्गत कुरसेला के निकट कोसी नदी पर तथा हाजीपुर के समीप गंडक नदी पर नया रेलवे पुल बनाया जाएगा । इसके अतिरिक्त कुल 21 बड़े और 82 छोटे पुल भी बनाए जाएंगे। कुल 69 स्थानों पर LHS बनाकर समपार फाटकों को हटाया जाएगा।

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    दूसरे चरण में हाजीपुर-मुजफ्फरपुर- समस्तीपुर-बछवारा खंड में तीसरी और चौथी लाइन के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) भेजा जाएगा। बछवारा-बरौनी खंड में तीसरी और चौथी लाइन का कार्य पहले से ही स्वीकृत है और यह कार्य प्रगति पर है।

    READ MORE :बिहार के लिए बेंगलूरू, हैदराबाद, हावड़ा और उधना रूट की 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की सेवा अवधि बढ़ी, यात्रियों को बड़ी राहत

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    High Density Route Indian Railways Indian Railways Infrastructure Railway News Bihar Railway third fourth line Bihar ईस्ट सेंट्रल रेलवे प्रोजेक्ट कटिहार बरौनी रेलमार्ग छपरा हाजीपुर रेलवे तीसरी चौथी रेलवे लाइन पूर्व मध्य रेल विस्तार योजना पूर्व मध्य रेलवे परियोजना रेल पुल कोसी गंडक रेलवे DPR पूर्व मध्य रेलवे लाइन विस्तार बिहार रेलवे विकास योजना 2025 हाजीपुर रेलवे समाचार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group