
Jamshedpur. टाटानगर स्टेशन से शुक्रवार को हावड़ा नागपुर छठ स्पेशल ट्रेन गुजरेगी. दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से यह आदेश जारी हुआ. इसके तहत 24 अक्तूबर (आज) को हावड़ा-नागपुर छठ स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा. यह ट्रेन हावड़ा से आज रात 9:30 बजे खुलेगी, जो खड़गपुर होते हुए टाटानगर रात 2:35 बजे पहुंचेगी. इसके बाद यह ट्रेन चक्रधरपुर, राउरकेला, झारसुगुड़ा, बिलासपुर, दुर्ग, गोंदिया होते हुए नागपुर 25 अक्तूबर की शाम 6:20 बजे पहुंचेगी. त्योहारों की भीड़ को देखते हुए छठ पर कुल 12 जोड़ी ट्रेनें शुरू की गयी हैं, जिनमें 08183/08184 टाटा-बक्सर-टाटा साप्ताहिक विशेष ट्रेन भी शामिल है.
दूसरी ओर, मुंबई से हावड़ा के लिए सासाराम गया डेहरी ऑनसोन होकर छठ स्पेशल ट्रेन चलाने का आदेश रेलवे बोर्ड से हुआ है. इससे पूर्व गोंदिया और दुर्ग से पटना के लिए 25 अक्तूबर को दो पटना छठ स्पेशल ट्रेन रवाना होंगी. ट्रेन टाटानगर आने के बजाय चक्रधरपुर मंडल के राउरकेला से रांची, धनबाद और बोकारो होते हुए पटना जाएगी. ट्रेन 27 अक्तूबर को फिर गोंदिया व दुर्ग के लिए खुलेगी.
