Jamshedpur. लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), मौसम केंद्र रांची ने झारखंड के सभी 24 जिला मुख्यालयों के लिए सूर्यास्त और सूर्योदय की आधिकारिक समय-सारणी जारी कर दी है। जारी आंकड़ों के अनुसार, 15 नवंबर 2026 को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने और 16 नवंबर 2026 को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए प्रत्येक जिले का सटीक समय तय किया गया है। मौसम केंद्र के मुताबिक, 15 नवंबर को राज्य में सबसे पहले साहेबगंज (शाम 4:51 बजे) और पाकुड़ (शाम 4:52 बजे) में सूर्यास्त होगा। वहीं, सबसे अंत में गढ़वा (शाम 5:09 बजे) तथा डालटनगंज, गुमला और सिमडेगा (शाम 5:08 बजे) में सूर्य अस्त होगा। राजधानी रांची और खूंटी में शाम 5:05 बजे सूर्यास्त का समय निर्धारित है।
16 नवंबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए सबसे पहले पाकुड़ में सुबह 5:55 बजे सूर्योदय होगा, जबकि गढ़वा में सबसे देर से सुबह 6:10 बजे सूर्य के दर्शन होंगे। रांची, खूंटी और रामगढ़ में सूर्योदय का समय सुबह 6:03 बजे रहेगा।
अन्य प्रमुख जिलों का समय
बोकारो: शाम 5:01 / सुबह 6:01
धनबाद और गिरिडीह: शाम 4:59 / सुबह 5:59 और 6:00
जमशेदपुर और सरायकेला: शाम 5:02 / सुबह 5:59 और 6:00
देवघर: शाम 4:56 / सुबह 5:59
दुमका: शाम 4:55 / सुबह 5:57
हजारीबाग और चाईबासा: शाम 5:03 / सुबह 6:04 और 6:00
चतरा: शाम 5:04 / सुबह 6:06
गोड्डा: शाम 4:54 / सुबह 5:58
जामताड़ा: शाम 4:57 / सुबह 5:58
कोडरमा: शाम 5:01 / सुबह 6:04
लातेहार और लोहरदगा: शाम 5:07 और 5:06 / सुबह 6:07 और 6:06
