Site icon Lahar Chakra

छत्तीसगढ़ : कुएं में जहरीली गैस का रिसाव, पांच लोगों की मौत

रायपुर. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शुक्रवार को कुएं में कथित तौर पर जहरीली गैस के रिसाव के कारण पांच लोगों की मौत हो गई है. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि घटना जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत किकिरदा गांव की है.

बिलासपुर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला ने बताया कि ग्रामीणों के मुताबिक रामचंद्र जायसवाल के कुएं में लकड़ी का टुकड़ा गिर गया था, जिसे निकालने के लिए वह कुएं में उतरे लेकिन बाहर नहीं निकल सके. परिवार के सदस्यों और अन्य ग्रामीणों से सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस दल को मौके पर भेजा गया.

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि आशंका है कि कुएं में जहरीली गैस के रिसाव के कारण उन सभी मौत हुई। जांच के बाद ही इस संबंध में अधिक जानकारी मिल सकेगी.

Exit mobile version