Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur ‘Police Association Election’: जिला पुलिस मेंस में छोटू लिंडा चुने गये अध्यक्ष, छोटेलाल महतो दूसरी बार बने सचिव, जैप 6 में राजेश कुजूर अध्यक्ष

Jamshedpur. जिला पुलिस मेंस एसोसिएशन के चुनाव में छोटू लिंडा अध्यक्ष चुने गये हैं. वहीं छोटेलाल महतो लगातार दूसरी बार सचिव चुने गये हैं. जबकि जैप 6 शाखा के अध्यक्ष राजेश कुजूर दूसरी बार अध्यक्ष के लिये चुने गये हैं. चुनाव में छोटेलाल महतो की पूरी टीम विजयी रही. जैप 6 शाखा में सचिव छोटेलाल महतो को छोड़ राजेश कुजूर की टीम ने जीत हासिल किया है. जैप 6 शाखा में सचिव पद पर विशाल महतो ने जीत हासिल की है. विशाल महतो ने पूर्व सचिव छोटे लाल महतो को 76 वोट के अंतर से हराया है.

चुनाव में विजयी प्रत्याशी की घोषणा होने पर समर्थकों ने उन्हें फूल माला पहनाकर स्वागत किया. मंगलवार की सुबह गोलमुरी पुलिस केंद्र में जिला पुलिस मेंस एसोसिएशन की मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशी की घोषणा होने पर छोटेलाल महतो के ग्रुप की एक तरफा विजयी होने पर समर्थकों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया.

Exit mobile version