Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jharkhand Election: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बोले, नकद सहित वोटरों को लुभाने वाली हर चीजों पर नजर रखें अफसर
    Headlines

    Jharkhand Election: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बोले, नकद सहित वोटरों को लुभाने वाली हर चीजों पर नजर रखें अफसर

    News DeskBy News DeskOctober 19, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने आचार संहिता की अवधि के दौरान नकद के अलावा मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए इस्तेमाल की जानेवाली अन्य चीजों पर भी पैनी नजर रखने का निर्देश दिया है. उन्होंने शुक्रवार को राज्य की सभी प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर अन्य संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्रवाई करने के लिए कहा. श्री रवि कुमार ने कहा कि सभी प्रत्याशियों को सामान अवसर प्रदान करने और स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए सम्मिलित प्रयास करने की जरूरत है. आरबीआइ के पदाधिकारी संदिग्ध लेन-देन और बल्क ट्रांजेक्शन पर ध्यान रखें. संदिग्ध लेन-देन की सूचना मुख्यालय से साझा करते हुए बैंक एकाउंट सीज करें. यातायात, वन विभाग, एयरपोर्ट अथॉरिटी, मद्य निषेध विभाग, ईडी, कस्टम विभाग व आयकर विभाग पूरी मुस्तैदी से काम करे.

    उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए कई तरह की वस्तुएं बांटी जाती हैं. इस पर कड़ी नजर रखें. सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध शराब, ड्रग्स आदि के आवागमन की संभावना के मद्दनेजर सीमावर्ती राज्यों व जिलों में निर्मित चेकपोस्टों पर सीसीटीवी से निगरानी करें. चेकपोस्टों की मॉनिटरिंग जिला मुख्यालय व राज्य स्तर से वेबकास्टिंग के माध्यम से करें.

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    मौके पर राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी एवी होमकर, अवर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ नेहा अरोड़ा सहित सभी प्रवर्तन एजेंसियों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chief Electoral Officer said officers should keep an eye on everything that lures voters including cash.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group