Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»दिल्ली की मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप, कहा – सरकार ने दिल्ली में राेहिंग्या शरणार्थियों को बसाया
    Headlines

    दिल्ली की मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप, कहा – सरकार ने दिल्ली में राेहिंग्या शरणार्थियों को बसाया

    News DeskBy News DeskDecember 15, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नई दिल्ली. दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आरोप लगाया कि ‘केंद्र सरकार ने बिना किसी जानकारी के दिल्ली में बड़ी संख्या में अवैध रोहिंग्या शरणार्थियों को बसाया है, जबकि दिल्ली सरकार और जनता को इस मामले से पूरी तरह अंजान रखा गया. मुख्यमंत्री आतिशी ने रविवार काे गृहमंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखकर कई सवाल पूछे हैं. आतिशी ने इस पत्र में ही उक्त आरोप लगाया है.

    आतिशी ने अपने पत्र में लिखा कि, ”केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का ट्वीट भी इस बात को साफ करता है कि कैसे जानबूझकर भाजपा शासित केंद्र सरकार ने रोहिंग्याओं को दिल्ली में बसाया गया और बक्करवाला के ईडब्लूएस फ्लैट्स, जो दिल्ली के गरीबों के लिए थे, उसमें रोहिंग्या शरणार्थियों को बसाकर दिल्ली के लोगों से उनका हक छीना गया. उन्होंने पत्र में कहा है कि केंद्र सरकार के इस कदम से न केवल दिल्ली की कानून-व्यवस्था प्रभावित होगी, बल्कि शहर के सीमित संसाधनों पर भी दबाव बढ़ेगा.

    आगे गृहमंत्री को लिखे गए पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा है कि दिल्ली किसी भी अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक नहीं है और बांग्लादेश सीमा से हजारों किलोमीटर दूर है. इसलिए यह हैरान करने वाली बात है कि हमारी सीमाओं को पार करने के बाद, ये अप्रवासी बिना पकड़े कई राज्यों को पार करके दिल्ली कैसे पहुंच गए? इसलिए यह स्वभाविक है कि इस स्थिति के बारे में कई सवाल उठ रहे हैं.

    DHANBAD NEWS: श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, धनबाद स्टेशन पर पहली बार दो MUTS मशीनें, सहायता बूथ और अतिरिक्त टिकट काउंटर शुरू

    आतिशी ने अपने पत्र में कहा कि केंद्र सरकार के बसाए गए सभी रोहिंग्या शरणार्थियों की लिस्ट और पते की जानकारी दिल्ली सरकार, उपराज्यपाल और दिल्ली पुलिस को दी जाए. दिल्ली सरकार और जनता की अनुमति के बिना किसी भी अवैध शरणार्थी को दिल्ली में न बसाया जाए.

    उल्लेखनीय है कि दिल्ली में कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी थी. केजरीवाल ने कानून व्यवस्था पर चर्चा के लिए अमित शाह से मिलने का समय भी मांगा था. चिट्ठी में केजरीवाल ने दिल्ली की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की थी.

    JAMSHEDPUR NEWS: DBMS कदमा हाई स्कूल में इंटर हाउस स्पेलिंग बी प्रतियोगिता का भव्य फाइनल, एमेरल्ड और सफायर हाउस का शानदार प्रदर्शन

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chief Minister Atishi sends letter to Home Minister
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    DHANBAD NEWS: श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, धनबाद स्टेशन पर पहली बार दो MUTS मशीनें, सहायता बूथ और अतिरिक्त टिकट काउंटर शुरू

    July 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: DBMS कदमा हाई स्कूल में इंटर हाउस स्पेलिंग बी प्रतियोगिता का भव्य फाइनल, एमेरल्ड और सफायर हाउस का शानदार प्रदर्शन

    July 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: भुइयांडीह अतिक्रमण मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त से की मुलाकात, कहा- पुनर्वास के बिना न हो कार्रवाई

    July 30, 2026
    Recent Post

    DHANBAD NEWS: श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, धनबाद स्टेशन पर पहली बार दो MUTS मशीनें, सहायता बूथ और अतिरिक्त टिकट काउंटर शुरू

    July 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: DBMS कदमा हाई स्कूल में इंटर हाउस स्पेलिंग बी प्रतियोगिता का भव्य फाइनल, एमेरल्ड और सफायर हाउस का शानदार प्रदर्शन

    July 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: भुइयांडीह अतिक्रमण मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त से की मुलाकात, कहा- पुनर्वास के बिना न हो कार्रवाई

    July 30, 2026

    IndianRailways :रेलवे का बड़ा फैसला, 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी, बिहार-झारखंड-ओडिशा और मुंबई रूट के यात्रियों को राहत

    July 30, 2026

    CHAIBASA NEWS: झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल पुलिस की हाई-लेवल इंटर स्टेट बोर्ड मीटिंग, नक्सल, ड्रग्स और पशु तस्करी पर संयुक्त रणनीति

    July 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group