Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सशरीर कोर्ट में चार दिसंबर को उपस्थित होने का निर्देश
    Headlines

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सशरीर कोर्ट में चार दिसंबर को उपस्थित होने का निर्देश

    News DeskBy News DeskNovember 26, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समन की अवेहलना से जुड़े मामले में उनकी ओर से दाखिल सशरीर उपस्थिति से छूट से संबंधित याचिका पर अदालत ने चार दिसंबर को उपस्थित होने का निर्देश दिया है.

    मामले की सुनवाई एमपी एमएलए की विशेष न्यायिक दंडाधिकारी सार्थक शर्मा की कोर्ट में हुई. गत 11 नवंबर को सुनवाई के बाद अदालत ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था. सोमवार को फैसला सुनाते हुए अदालत ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 4 दिसंबर को अदालत में सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया है.

    इससे पूर्व ईडी की ओर से अदालत में जवाब दाखिल किया गया था. हेमंत सोरेन की ओर से उनके अधिवक्ता ने पांच जुलाई को उक्त मामले में व्यक्तिगत रूप से उपस्थिति में छूट से संबंधित याचिका दाखिल की थी. मामले में हेमंत सोरेन के खिलाफ उपस्थिति को लेकर समन जारी है. गत तीन जून को सीजेएम कृष्ण कांत मिश्रा ने यह मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया था.

    JPSC Scam: झारखंड में सिविल सेवा अधिकारी बनने के लिए देनी पड़ती है ₹40 लाख रिश्वत,भाजपा नेता मरांडी का बड़ा आरोप

    पूर्व में सीजेएम कोर्ट द्वारा मामले में संज्ञान लिए जाने के बावजूद भी हेमंत सोरेन की उपस्थिति कोर्ट में नहीं हुई थी. मामले में हेमंत सोरेन की ओर से सीजेएम कोर्ट के समन आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी गई है. इस संबंध में ईडी की ओर से शिकायतवाद संख्या 3952/2024 सीजेएम कोर्ट में दाखिल की गई है.

    क्या है मामला

    Jharkhand: शिकार के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बंदूक की सफाई के दौरान अचानक चली गोली, एक बुजुर्ग की मौत

    ईडी ने समन की अवहेलना करने के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में ईडी ने 19 फरवरी को शिकायत वाद दर्ज कराया था. इस पर गत चार मार्च को सीजेएम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए संज्ञान लिया था और मुकदमा चलाने का निर्देश दिया था. सुनवाई के दौरान ईडी ने अदालत को बताया था कि जमीन की खरीद-बिक्री मामले में ईडी ने हेमंत सोरेन को दस बार समन जारी किया गया था. आठवें समन पर 20 जनवरी और दसवें समन पर 31 जनवरी को ईडी के समक्ष उपस्थित हुए थे. ईडी का कहना है कि आठ समन पर उपस्थित नहीं होना समन की अवहेलना है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chief Minister Hemant Soren directed to appear in court in person on December 4
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JPSC Scam: झारखंड में सिविल सेवा अधिकारी बनने के लिए देनी पड़ती है ₹40 लाख रिश्वत,भाजपा नेता मरांडी का बड़ा आरोप

    July 27, 2026

    Jharkhand: शिकार के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बंदूक की सफाई के दौरान अचानक चली गोली, एक बुजुर्ग की मौत

    July 27, 2026

    Sravni Mela Devghar: ‘श्रावणी’ मेले के लिए एआई-आधारित ड्रोन, कैमरे और 11,500 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे

    July 27, 2026
    Recent Post

    JPSC Scam: झारखंड में सिविल सेवा अधिकारी बनने के लिए देनी पड़ती है ₹40 लाख रिश्वत,भाजपा नेता मरांडी का बड़ा आरोप

    July 27, 2026

    Jharkhand: शिकार के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बंदूक की सफाई के दौरान अचानक चली गोली, एक बुजुर्ग की मौत

    July 27, 2026

    Sravni Mela Devghar: ‘श्रावणी’ मेले के लिए एआई-आधारित ड्रोन, कैमरे और 11,500 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे

    July 27, 2026

    Sansad: सरकार पेपर लीक के खिलाफ विधेयक पेश करने की तैयारी में, विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की बैठक 12 बजे तक स्थगित, बिरला ने को दी कार्रवाई की चेतावनी

    July 27, 2026

    Share Market: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार तेजी दर्ज, सेंसेक्स, निफ्टी में उछाल

    July 27, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group