Lahar Chakra

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के झारखंड आगमन पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया भव्य स्वागत

राची।
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन भूमि झारखंड ने आज एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना, जब देश की माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु राज्य के दौरे पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची पहुंचीं। इस अवसर पर झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

राष्ट्रपति मुर्मु का यह दौरा न केवल प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी विशेष महत्व रखता है। झारखंड की धरती से जुड़ीं श्रीमती मुर्मु का यहां आगमन जनभावनाओं से ओतप्रोत रहा। हवाई अड्डे पर पारंपरिक लोकनृत्य एवं वाद्ययंत्रों की धुनों के साथ आदिवासी परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया गया।

READ MORE :देवघर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, AIIMS के पहले दीक्षांत समारोह में होंगी मुख्य अतिथि

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राष्ट्रपति महोदय के झारखंड आगमन को राज्य के लिए गौरवपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह झारखंडवासियों के लिए अत्यंत गर्व की बात है कि हमारे बीच की एक बेटी देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद को सुशोभित कर रही हैं और आज उसी धरती पर उनका कदम पड़ना अत्यंत हर्ष और सम्मान की बात है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु झारखंड में अपने प्रवास के दौरान कई योजनाओं की समीक्षा, जन प्रतिनिधियों से संवाद, आदिवासी समुदायों के प्रतिनिधियों से भेंट तथा कुछ सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक संस्थानों के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। यह दौरा झारखंड के सामाजिक विकास, आदिवासी सशक्तिकरण और शासन की पारदर्शिता को बल देने के दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राष्ट्रपति महोदय के स्वागत में राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, और बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे।

READMORE:अमेरिकी ने 6 भारतीय समेत 24 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध, कहा- ईरान की तेल कंपनियों से किया कारोबार, ईरान ने इससे आतंकी फंडिंग की

Exit mobile version