Site icon Lahar Chakra

रामनवमी पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने की पूजा-अर्चना, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना

रांची. रामनवमी के पावन अवसर पर रविवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची के निवारणपुर स्थित श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन और मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं. पूजा के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य की उन्नति, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की.

इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मंदिर में भी विशेष पूजा-अर्चना कर राज्य के सर्वांगीण विकास, सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की.

राजधानी के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

रामनवमी पर्व को लेकर राजधानी रांची के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली. कोकर, लालपुर, बरियातू, बूटी मोड़, डोरंडा, अरगोड़ा, हिनू, हरमू, धुर्वा, अल्बर्ट एक्का चौक, सर्जना चौक स्थित श्री राम मंदिर और तपोवन मंदिरों में श्रद्धालु सुबह से ही पूजा करते नजर आए. लोगों ने अपने-अपने झंडों का पूजन कर भगवान श्रीराम से सुख, समृद्धि और शांति की कामना की.

Exit mobile version